BPL परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी ! 10 हजार छतों पर लगेंगे फ्री सोलर पैनल

ख़बर शेयर करें

BPL परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी ! 10 हजार छतों पर लगेंगे फ्री सोलर पैनल

Solar Panel : सोलर पैनल को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कुटीर ज्योति उपभोक्ता को उला (यूटिलीटी लीड एग्रेशन) योजना के शुरू कर दी गई है।

इस योजना के तहत समस्तीपुर जिले के 100 गांव में 10 हजार 631 BPL परिवारों की छतों पर फ्री में सोलर पैनल लगने वाले है। इससे इन परिवारों को घरेलू बिजली बिल के बोझ से भी राहत मिलेगी। Solar Panel

मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर यूनिट लगाया जाएगा। इसके लिए दो सोलर प्लेट लगाए जाएंगे, जिनसे उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग घर के सामान्य कार्यों में किया जा सकेगा।

इस सौर ऊर्जा से उपभोक्ता पंखा चलाने, बल्ब जलाने तथा मोबाइल चार्ज करने जैसी आवश्यक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। बिजली विभाग का कहना है कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। Solar Panel

इस योजना के तहत सोलर पैनल की खरीद, इंस्टॉलेशन और तकनीकी व्यवस्था का पूरा खर्च बिजली कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। उपभोक्ताओं को इसके लिए अपनी जेब से कोई भी राशि खर्च नहीं करनी होगी।

पैनल लगने के बाद सारी जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी, ताकि सोलर यूनिट बेहतर तरीके से काम करता रहे। Solar Panel

उपभोक्ता के घर की पक्की छत कम से कम 64 वर्ग फीट होनी चाहिए और वह स्थान पूरी तरह छायामुक्त होना चाहिए, ताकि सोलर पैनल को पूरे दिन पर्याप्त धूप मिल सके और बिजली उत्पादन बेहतर हो।