मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, मुझे नरबलि से भी गुरेज नहीं…’, बयान पर घिरे कांग्रेस विधायक हरीश धामी
विधायक हरीश धामी के “मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, नरबलि से भी गुरेज नहीं” वाले बयान पर राजनीतिक सरगर्मी तेज …और पढ़ें
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शनिवार को उपजे विवाद के बाद अगले ही दिन पुलिस ने धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों पर प्राथमिकी भी कर ली है। इसमें सीएम के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने, तोड़फोड़ व गालीगलौच करने तथा सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने के आरोप हैं।
इसके बाद अब विधायक का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें विधायक कह रहे हैं कि मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं। दशहरे में मैं बलि भी करता हूं, मुझे नरबलि करने में भी कोई गुरेज नहीं होगा। इस वीडियो पर विधायक ट्रोल भी हो रहे हैं और भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम की जान की खतरा बताया है।
यद्यपि अब विधायक कह रहे हैं कि भावावेश में उनके मुंह से क्या-क्या शब्द निकले, मुझे आभास नहीं है। 14 नवंबर को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया था। मेले की अध्यक्षता कर रहे धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी के संबोधन से पहले सीएम लौट आए थे। इसके बाद विधायक व कार्यकर्ताओं के हंगामे और फिर इंटरनेट मीडिया पर विभिन्न वीडियो सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
इधर, इंटरनेट मीडिया पर विधायक का नरबलि वाला बयान प्रसारित हो रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि जौलजीबी मेला किसी पार्टी की जागीर नहीं है।
कई बार आवेश, भावावेश में मुंह से कुछ शब्द निकल जाते हैं परंतु आशय गलत ढंग से प्रसारित किया जाता है। उनका कोई नकारात्मक मतलब नहीं था। उनका आक्रोश इस बात पर है कि जौलजीबी मेले को भाजपा का कार्यक्रम बनाया गया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


