आठवें वेतन आयोग में पैंशनर्स को शामिल नहीं करने से पैंशनरों में आक्रोश ।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पैंशनरों की उपेक्षा पर होगा देशव्यापी आंदोलन।

भिकियासैंण

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड गवर्नमेंट पैंशनर संगठन की एक बैठक भिकियासैंण त्रिवेणी होटल में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त डीआईओएस डी एस नेगी ने की और संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया बैठक में आठवें वेतन आयोग को सरकार द्वारा भेजी गई ट्रम्स आफ रिफरैंश में पैशनर को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2004 से सरकारी कर्मचारियों की पैंशन योजना को समाप्त कर दिया वे आज भी संघर्षरत हैं और अब पैशनर की पैंशन पर हथौड़ा चलाने की योजना बना रही है बैठक में इस मुद्दे को लेकर भारी आन्दोलन चलाने पर सहमति बनी गुस्साए पैंशनर्स ने भिकियासैंण बाजार में भारी प्रदर्शन कर भारत के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से भेजा ज्ञापन में सरकार को चेतावनी दी गई है कि आठवें वेतन आयोग को भेजे गए ट्रम्स आफ रिफरैंश में शीघ्र पैशनर को शामिल नहीं किया गया तो देशभर में पैंशनर्स बड़े आन्दोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार मध्यवर्गीय परिवारों को उजाड़ने में तूली हुई है ठेकेदारी प्रथा शुरू कर पढ़ें लिखे नौजवानों को बंधुआ मजदूरी करने के लिए वाध्य कर रही है सरकारी कर्मचारियों की पैंशन बंद करने पर आमादा है जबकि यहां के बांजे नेता आठ से दस बार तक की पैंशन ले रहे हैं। बैठक को के एन कबडवाल, डीएस नेगी, गुसाईं सिंह उनियाल, बचीराम आर्य, बाला दत्त उपाध्याय, गोपाल दत्त भगत, गंगा सिंह बिष्ट, एसपी सिंह राजौरिया, दीवान सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, नवीन जोशी, बाला दत्त कोटनाला, रमेशचंद्र सिंह बिष्ट, गोविन्द राम टम्टा, देवी दत्त लखचौरा, किसन सिंह मेहता आदि ने संबोधित किया बैठक का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया संगठन के सचिव आनन्द प्रकाश लखचौरा के निधन हो जाने से उनके स्थान पर गुसाईं सिंह उनियाल जी को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया आज एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ली बैठक के बाद संगठन के सक्रिय सदस्य भवानी दत्त रिखाड़ी व आनन्द प्रकाश लखचौरा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTS