Weight Loss Flour: वजन घटाने में मददगार है ये वाला आटा, भरपूर प्रोटीन के साथ कैलोरी है कम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Weight Loss Flour: दुनिया में ज्यादातर लोग मोटापे की वजह से परेशान है। हर कोई बढ़ते वजन को लेकर चिंतित है। ख़राब खानपान के चलते वजन तेज़ी से बढ़ता है। मोटापे से कई बीमारियां फैलती है। ऐसे में वजन कण्ट्रोल में रखना बेहद जरुरी है। अपने खानपान में बदलाव से आप वजन को कम कर सकते है।

ADVERTISEMENTS

FLOUR FOR WEIGHT LOSS
Weight Loss Flour: वजन घटाने में मददगार है ये वाला आटा, भरपूर प्रोटीन के साथ कैलोरी है कम
वजन घटाने में है मददगार (Weight Loss Flour)
बढ़ते वजन से आप अगर परेशान है तो खाने में गेहू के आते की रोटी खाना थोड़ी कम कर दें। आप गेहूं के आटे में दूसरे अनाज मिलाकर आटा पिसवा सकते हो। जिससे आटे में पोषण की मात्रा बढ़ जाएगी और कार्ब्स कम हो जाएंगे।

इससे न सिर्फ आपकी भूख कंट्रोल में रहेंगी साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा। ऐसे में जानते है की वो कोनसे अनाज है जिससे आप आटे में पिसवा सकते हो। जो आपको हेल्दी और फिट बताएगा।

ज्वार
ज्वार का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है। इसमें डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद नुट्रिएंट्स खाना पचाने में मदगार होते है। साथ ही ये ग्लूकोज लेवल को भी कंट्रोल करता है। गेहूं के आटे में आधा कप ज्वार का आटा मिलकर खाने से सेहत में सुधार आता है।

बाजरा
बाजरा ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से न केवल भूख कम लगती है बल्कि वजन भी कंट्रोल होता है। मोटापे से अगर आप परेशान है तो आधा कप गेहू और आधा कप बाजरे का आटा मिलकर इसकी रोटियां खाएं।

रागी
रागी का आटा भी वजन घटाने में काफी मददगार होता है। आप गेहूं के आटे में रागी का आटा मिलाए। रागी फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। जो वजन जल्दी घटाने में कारगर होता है।

बादाम
वजन घटाने में बादाम का आटा काफी मददगार साबित होता है। बादाम के आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। प्रोटीन, कैल्शियम,विटामिन ई और मैग्नीशियम से भरपूर ये आटा शरीर को जरुरी पोषक तत्व देता है।

ADVERTISEMENTS