तूफान अर्नब की दस्तक, रफ्तार 135kmph, स्कूल-कॉलेज बंद, बिजली गुल, बारिश का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Cyclone-Arnab-hits-Andhra-Pradesh

चक्रवाती तूफान अर्नब ने भारत में दस्तक दे दी है। देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से तूफान टकराया। इस दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। तो वहीं इसके खतरे को देखते हुए हाजारों लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस तूफान की वजह से 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।

ADVERTISEMENTS

आंध्र प्रदेश में तूफान अर्नब की दस्तक

4,000 साइक्लोन शेल्टर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बनाए गए हैं। तेज बारिश के कारण ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश का अलर्ट, बिजली गुल

चक्रवात अर्नब का असर आंध्र प्रदेश में काफी पड़ा है। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के कई खंभे गिरे है। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इन राज्यों में भी अर्नब तूफान का असर

चक्रवात अर्नब का असर तमिलनाडु में भी देखने को मिला। इधर कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। पश्चिम बंगाल में भी मेदिनीपुर जिले के दीघा समुद्र तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही है। साथ ही तेज हवाओं के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। पुडुचेरी में तेज हवाओं से पेड़ उखड़े

ADVERTISEMENTS