ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर!, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते है तो ये खबर आपके लिए है। कई लोग ट्रेन में सफर के दौरान रात में मोबाइल या पावर बैंक चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। इसी को लेकर अब रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का फैसला लिया है। इस नियम को सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद अब जो यात्री रात को घंटों चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल करते है उन्हें अब परेशानी हो सकती है।
रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद
दरअसल रेलवे ने ये निर्देश यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोहराया है। हाल ही में पूर्व रेलवे में चार्जिंग के समय एक पावर बैंक से जुड़ी घटना सामने आने के बाद इस फैसले पर जोर दिया गया है। संबंधित कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराने और नियमों की जांच के लिए भी कहा गया है।

क्या है रेलवे का नया निर्देश?
26 अक्टूबर को रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी किया। जिसमें लिखा गया कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद किए जाएंगे। हालांकि ये कोई न्या नियम नहीं है। ये 19 जून 2014 का आदेश है। अपने पुराने आदेश का ही रेलवे बोर्ड ने सख्ती से पालन कराने के लिए दोबारा निर्देश जारी किया है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


