रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की भारत में रिलीज डेट की अनाउंस, जानें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

chris-evans-and-robert-downey-jr

दुनियाभर में मार्वल्स के फैंन मौजूद है। जो सभी एवेंजर्स: डूम्सडे’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी एक्साइटमेंट को हॉलीवुड सुपरस्टार मार्वल रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दुगना कर दिया है। उन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है।

ADVERTISEMENTS

एवेंजर्स: डूम्सडे की इडिया रिलीज पर आया बड़ा अपडेट

दरअसल भारत के सिनेमाघरों में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होने जा रही है। रॉबर्ड डाउनी जूनियर और इवांस ने भारतीय फैंस के लिए खास वीडियो मैसेज शेयर किया। सुपरस्टार्स ने कहा, “नमस्ते भारत! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वो ये है कि ये एक चैप्टर के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है… इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, मुझे लगता है कि यहां मामला शायद उल्टी दिशा में जा रहा है… आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! हम आपसे ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में मिलेंगे… बिल्कुल!”

एवेंजर्स: डूम्सडे’ की भारत में रिलीज डेट अनाउंस

वीडियो मार्वल इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किया गया। जिसके कैप्शन में लिखा है, “दिवाली अब और भी शानदार हो गई है! रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस के पास भारत के लिए एक खास फेस्टिव मैसेज है, और साथ ही एक धमाकेदार तोहफा भी एवेंजर्स: डूम्सडे अब भारत में एक दिन पहले, 17 दिसंबर को रिलीज होगी! यह अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. काउंटडाउन शुरू हो गया है

ADVERTISEMENTS