उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, इन दो जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश होने के बाद से आमजनमानस को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मैसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को देहरादून और नैनीताल जिले के आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया.

उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा (when will monsoon arrive in uttarakhand)

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून (uttarakhand monsoon) के पहुंचने की संभावना है

ADVERTISEMENTS