ब्रेकिंग- नगर निगम घोटाले की जांच लगभग पूरी, बड़े नामों के हो सकते हैं खुलासे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
ghotala घोटाला (1)

हरिद्वार नगर निगम (haridwar nagar nigam) के सराय क्षेत्र में हुए भूमि खरीद-फरोख्त घोटाले में जल्द रिपोर्ट आ सकती है. सूत्रों की माने तो जांच लगभग पूरी हो चुकी है. कुछ और अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है. बता दें इस पूरे मामले में चार अधिकारी पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं.

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार नगर निगम घोटाले की जांच लगभग पूरी

जमीन घोटाले की जांच IAS रणवीर सिंह चौहान कर रहे हैं. जो लगभग पूरी हो चुकी है. जांच अधिकारी जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप सकते हैं. घोटाले में कुछ और अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है.

क्या था पूरा मामला

आरोप था कि सरकारी जमीन की रजिस्ट्री और रिकॉर्ड में हेरफेर कर हरिद्वार नगर निगम की संपत्ति को निजी हाथों में पहुंचाया गया था. सीएम धामी तक जब पूरा मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए. सीएम की सख्ती के बाद चार अधिकारियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है

ADVERTISEMENTS