#Virta #padkकेंद्र सरकार ने राष्ट्रपति वीरता पदक में किया बदलाव, जानें यहां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, सुधार सेवा के लिए मिलने वाले मौजूदा राष्ट्रपति वीरता पदक में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति वीरता पदक को एक ही पदक में विलय कर दिया है। अब इन सभी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक और वीरता के लिए पुलिस पदक, जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने मे विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है।

क्या है राष्ट्रपति वीरता पदक
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

ADVERTISEMENTS