50 साल से नहीं सोया ये शख्स, पत्थर बन चुका शरीर, दर्द का भी नहीं होता अहसास, मेडिकल साइंस भी हैरान

ख़बर शेयर करें

 

rewa-retired-joint-collector-claims-he-has-not-slept-for-50-years

एक शख्स जो मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बना बैठा हैं। दरअसल रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहनलाल द्विवेदी करीब 50 सालों से सोए ही नहीं है। ये बात चौंकाने वाली है क्योंकि कोई भी शख्स भला इतने सालों तक बिना सोए कैसे जीवित रह सकता है। ये हैरान करने वाली है लेकिन ये अजीबोगरीब मामला मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आ रहा है।

50 साल से नहीं सोया ये शख्स

दरअसल मोहनलाल ये दावा कर रहे है कि वो करीब 50 सालों से सोए नहीं हैं। उन्हें कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है। उनका शरीर पत्थर का हो गया है। शरीर पर चोट लगने पर दर्द का अहसास भी नहीं होता।

पत्नी को भी कम आती है नींद

रीवा शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले मोहनलाल द्विवेदी ने अपनी इस अनोखी बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई के बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया। लेकिन कोई भी उनकी इस बीमारी का पता नहीं लगा पाया। इतना ही नहीं मोहनलाल की पत्नी भी केवल 3-4 घंटे ही सोती हैं।

पत्थर बन चुका शरीर, दर्द का भी नहीं होता अहसास

75 साल के मोहनलाल की स्थिति को देखकर मेडिकल साइंस भी हैरान है। बता दें कि साइंस कहता है कि इंसान को स्वस्थ रहने के लिए 24 घंटे में छह से आठ घंटे की नींद काफी जरूरी है। तो इसी के इतर अगर मोहनलाल को देखा जाए तो वो तो 50 सालों से एक पल की नींद भी नहीं ले पाए। इसके बाद भी वो पूरे स्वस्थ है।

मेडिकल साइंस भी हैरान?

आम इंसानों की तरह ही उनकी दिनचर्या है।इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले झाड़-फूंक भी कराया। लेकिन जब आराम नहीं मिला तो डॉक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर भी इस बीमारी का पता नहीं लगा पाए