35 का दूल्हा और 12 साल की दुल्हन, मां-बाप ने जबरन कराई शादी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

purnea-purnea-child-marriage-12yearold-rescued-from-35yearold-groom

आज एक ओर हमारे देश में जहां चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का डंका बजाया जाता है। विकास और तरक्की के दावे किए जाते है। तो वहीं दूसरी तरफ उसी देश में आज भी मासूम बच्चियों का बाल विवाह कराया जा रहा है। जो कि दर्शता है कि आज भी सामाज की सोच कैसी है। ऐसा ही एक मामला श्रीनगर प्रखंड के कृत्यानंद नगर से सामने आ रहा है। यहां पर एक 12 साल की बच्ची का विवाह माता-पिता ने एक 35 वर्षीय युवक के साथ करा दिया। सात जनवरी को ये शादी हो भी गई।

ADVERTISEMENTS

35 का दूल्हा और 12 साल की दुल्हन

इस बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया। ससुराल से लड़की को बरामद कर आगे की कार्रवाई की गई। दरअसल 12 साल की बच्ची की शादी कटिहार जिला के मकईपुर गांव, थाना कोढा के 35 साल के टिंकु कुमार से करवा दी गई। माता-पिता द्वारा ये सादी जबरन कराई गई।

मां-बाप ने जबरन कराई शादी

इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने इसके लिए टीम गठित की। फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समिति ने बालिका के आवश्यक संरक्षण, पुनर्वास और शिक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उसके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके

ADVERTISEMENTS