उत्तराखंड के राशन कार्ड धारक ध्यान दें! आपके लिए आई एक अच्छी और दूसरी बुरी खबर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में राशन कार्ड धारकों को दिसंबर और जनवरी का चावल अब एक साथ मिलेगा। सरकारी गोदामों में जनवरी का चावल पहुंचना शुरू हो गया है। खाद्यान्न वितरण

दिसंबर और जनवरी का राशन एक साथ मिलेगा

खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी

फरवरी के चावल के लिए अभी इंतजार करना होगा

हल्द्वानी। आखिरकार राशन के सरकारी गोदामों में जनवरी का चावल पहुंचना शुरू हो गया है। इसे राशन विक्रेताओं को दिया जा रहा है। अब लोग दिसंबर और जनवरी का राशन एक साथ ले जा सकेंगे। लोगों के लिए राशन की दुकानों से खाद्यान्न ले जाने की तिथि भी बढ़ा दी गई है। वहीं फरवरी का चावल आने का इंतजार है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि राशन विक्रेताओं को दिसंबर का चावल पहले ही मिल चुका है। वहीं जनवरी का भी मिलने लगा है। चूंकि चावल आने में देरी हुई थी, इसलिए खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाई गई है। जहां दिसंबर का राशन बांटने की तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है, वहीं जनवरी का राशन 28 फरवरी तक लोग ले सकेंगे। लोगों से अपील है कि वे एक साथ दोनों महीने के राशन ले जाएं।

बता दें कि फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) यानी पोषक तत्वों से भरपूर चावल के दानों की खरीद नहीं होने के चलते दिसंबर में राइस मिलों से सरकारी सस्ते गल्ले के गोदामों तक चावल नहीं पहुंच पाया था। इससे चावल की आपूर्ति गड़बड़ा गई थी।

जानकारी के मुताबिक, अभी गोदामों में फरवरी का चावल नहीं पहुंचा है। जबकि प्रदेश में राशन डीलरों को एक सप्ताह पहले अग्रिम राशन दिए जाने का प्रविधान है। जिले में 664 दुकानों से 2,35,104 कार्डधारक जुड़े हैं। इन कार्डों पर प्रतिमाह 9,58916 यूनिट राशन का वितरण किया जाता है