बारिश से हाहाकार का खतरा! उत्तराखंड के 10 जिलों में अगले 24 घंटे का हाई अलर्ट,जानिए आपने जिले का हाल!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Rain alert uttarakhand

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत 10 जिलों के लिए भारी बारिश के साथ ही बादल फटने की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश का हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है। इस चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

पहाड़ों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया।

rain alert in uttarakhand

TAGGED

ADVERTISEMENTS