Premanand ji Maharaj: ACP बनते ही प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे अनुज चौधरी, पूछ दिया ये सवाल, हो रहा वायरल,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

acp-anuj-chaudhary-took blessings from premanand-maharaj

Premanand ji Maharaj News: यूपी पुलिस के फेमस अधिकारी सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) का एसीपी पोस्ट में प्रमोशन हो गया है। ऐसे में प्रमोशन के कुछ ही दिनों बाद वो सीधा वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज(Premanand Maharaj) के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे। बता दें कि अनुज चौधरी ने वंदावन आश्रम में प्रेमानंद के साथ करीब 20 मिनट पर बातें की। उन्होंने अपने काम में आने वाली परेशानियों को लेकर उनसे बात की।

ADVERTISEMENTS

ACP बनते ही प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Anuj Chaudhary( Premanand ji Maharaj News)

अनुज चौधरी ने महाराज से पूछा कि कई बार सबूतों के अभाव में अपराधी छूट जाते हैं। जबकि कभी-कभी निर्दोष लोग सजा पा लेते हैं। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ये ‘प्रारब्ध’ यानी कर्मों का फल है जिसे कोई नहीं टाल सकता। उन्होंने अनुज को पाप से दूर रहने का मंत्र देते हुए कहा, आप तो केवल साक्ष्यों के आधार पर काम कर सकते हैं, अंतर्यामी नहीं हैं कि पर्दे के पीछे का सच देख सकें।

video link- https://youtu.be/DaAELyjmX0I?si=2r_2GuWj3CdMvXdJ

पूछ दिया ये सवल

चर्चा के दौरान अनुज ने एक हालिया मामले का जिक्र किया। जिसमें पीड़ित पक्ष के आरोप और सबूतों की कमी के बीच पुलिस पर फैसले का दबाव था। इस पर महाराज ने स्पष्ट कहा कि अगर मामला दर्ज है और प्रक्रिया चल रही है तो आप अपना कर्तव्य निभाइए। जो पाप का भागी है उसका कर्म उसे रास्ता दिखाएगा। इसमें आपका दोष नहीं।

कौन है अनुज चौधरी? Who is ACP Anuj Chaudhary

गौरतलब है कि अनुज चौधरी 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस सेवा में आए थे। संभल हिंसा के दौरान उनके बयान सुर्खियों में रहे थे। वहीं उनका आध्यात्मिक झुकाव और धार्मिक गुरुओं से जुड़ाव भी समय-समय पर सामने आता रहा है।

ADVERTISEMENTS