हल्द्वानी नगर आयुक्त और नगर मजिस्ट्रेट टीम के साथ मैदान में, भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, क्योंकि नदी-नालों का पानी डाउन स्ट्रीम से होते हुए रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और नगर आयुक्त ऋचा सिंह अपनी नगर निगम की टीम के साथ लगातार ग्राउंड पर डटी हुई हैं। दमूवाढुंगा, चौंफला समेत कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों की मदद से पानी की निकासी का कार्य जारी है।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम के सफाईकर्मी पूरे संसाधनों के साथ शहरभर में तैनात हैं। जहां से भी जलभराव या अवरोध की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजी जा रही है, ताकि हालात जल्द से जल्द सामान्य किए जा सकें,वही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया बरसात को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है आपदा से जुड़ी कोई भी सूचना पर तत्काल रिस्पांस किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS