टीचर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी संग रची थी हत्या की साजिश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

murder case accused arrested

 गोहाना में दो अक्टूबर को हुई टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की साजिशकर्ता कोई ओर नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली। 

-->
PunjabKesari

बता दें कि पुलिस ने गांव ठसका के रेलवे ओवर ब्रिज के पास से उमेश निवासी महमूदपुर का शव बरामद किया था जिसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की तो पाया कि मृतक की पत्नी ज्योति ने पंजाब के रहने वाले प्रेमी गुरप्रीत के साथ उसकी हत्या की साजिश रची और मौका देख कर गुरप्रीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उमेश की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गांव ठसका के रेलवे ओवर ब्रिज के पास फैंक कर फरार हो गए थे। जब पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी गुरप्रीत और मृतक की पत्नी ज्योति का करीब डेढ़ साल से अवैध संबध चल रहा था। प्रेमी गुरप्रीत और उसका एक साथी  पंजाब के पटियाला का रहने वाला हैं। गुरप्रीत मृतक उमेश का दोस्त था। घर पर आना जाना हुआ तो उसकी पत्नी से मुलाकात के बाद दोनों में अवैध संबध बन गए। 

वहीं मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि दो अक्टूबर को गांव ठसका के पास एक शव मिला था जिसकी पहचान उमेश निवासी गांव महमूदपुर के रुप में हुई। इस हत्या मामले में पुलिस ने मृतक उमेश की पत्नी ज्योति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पत्नी ज्योति से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है की ज्योति ने अपने प्रेमी गुरप्रीत के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। गुरप्रीत ने अपने दो अन्य साथियों के मिलकर उमेश की हत्या की है। पुलिस ने पत्नी ज्योति व इसके प्रेमी गुरप्रीत व उसका एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।