यहाँ चलती बस के टायर निकले यात्रियों की जान आयी आफत में #tyreoutfrombus

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

kotdwar news

ADVERTISEMENTS

एसकेटीडॉटकॉम

पहाड़ों में हादसे होने के बाद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे। अब खबर कोटद्वार से है। गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन (जीएमओयू) के चालक-परिचालक की लापरवाही से 23 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हास्य के बाद सभी यात्री दहशत में दिखे।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए जा रही बस के एक तरफ के दोनों पहिए निकल गए। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं।

हादसे को देख यात्री के प्राण हलक अटक गए।कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए 23 सवारियां लेकर जीएमओयू की बस कोटद्वार से करीब 23 किलोमीटर आगे फतेहपुर के समीप बस में तकनीकी खराबी आ गई।

ऐसे में बस चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर यात्रियों के लिए कंपनी से दूसरी बस मंगवा दी। दोपहर करीब दो बजे दूसरी बस फतेहपुर पहुंची और पहली बस की सवारियों को लेकर आगे बढ़ गई। तभी करीब एक किलोमीटर आगे अचानक बस के एक ओर से आगे-पीछे के दोनों पहिए निकल गए और बस एक ओर लटक गई।

गनीमत रही कि बस सड़क में नहीं पलटी। नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकताघटना के बाद यात्रियों में दशहत मच गई। यात्री किसी तरह बस से बाहर निकल आए। इसके बाद यात्रियों ने कंपनी की बस से तौबा कर अलग-अलग मैक्स वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए

ADVERTISEMENTS