उत्तराखंड की ‘आधी आबादी’ को साधने के लिए BJP का मास्टरप्लान तैयार, भाजपा अपनाएगी ये रणनीति

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में 2027 के चुनावी रण से पहले सियासी बिसात बिछ चुकी है, और इस बार केंद्र में है’आधी आबादी’। जी हां अंकिता भंडारी जैसे संवेदनशील मामलों पर विपक्ष के तीखे हमलों का सामना कर रही बीजेपी ने अब डैमेज कंट्रोल और महिला वोट बैंक को साधने के लिए एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है। पार्टी अब ‘महिला विस्तारकों’ की फौज को घर-घर भेजने की तैयारी में है, जो बूथ स्तर तक जाकर महिलाओं की नब्ज टटोलेंगी।

ADVERTISEMENTS

समाचारपढ़ें

महिलाओं के आशीर्वाद से होकर गुजरता है देहरादून की गद्दी का रास्ता

उत्तराखंड में सत्ता की हैट्रिक लगाने का सपना देख रही बीजेपी बखूबी जानती है कि देहरादून की गद्दी का रास्ता महिलाओं के आशीर्वाद से होकर गुजरता है। प्रदेश की सियासत में महिला मतदाताओं का दबदबा कितना बड़ा है, इसकी गवाही 2022 के चुनावी आंकड़े खुद देते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में मतदान का गणित देखें तो महिला मतदान 67.20% रहा था। जबकि पुरुष मतदान कुल 62.60% रहा।

वोट डालने के मामले में पहाड़ की मातृशक्ति पुरुषों से आगे

यानी वोट डालने के मामले में पहाड़ की मातृशक्ति पुरुषों से कहीं आगे है। यही वो सियासी गणित है, जिसने बीजेपी को ‘महिला विस्तारक’ का नया फॉर्मूला ईजाद करने पर मजबूर किया है। पार्टी की रणनीति साफ है महिलाओं के बीच महिला चेहरों को उतारकर न सिर्फ भरोसा जीता जाए, बल्कि विपक्ष के नैरेटिव की हवा भी निकाली जाए।

समाचारपढ़ें

महिलाओं के लिए किए काम का गुणगान करेगी सरकार

भाजपा के इस सियासी अभियान को धार देने के लिए धामी सरकार के तरकश में योजनाओं के कई तीर मौजूद हैं। सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला हो, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक संबल देना हो, या फिर ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार’ और हालिया ‘बैणी-भुली’ योजना बीजेपी इन्हीं उपलब्धियों को लेकर घर-घर दस्तक देने की तैयारी में है

ADVERTISEMENTS