सुबह-सुबह मचा हड़कंप, 45 मिनट बाद भी हिलता रहा शहर, फ्लाइट्स लैंडिंग रद्द

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

US Earthquake: भूकंप के बाद करीब 45 मिनट बात तक रुक-रुक कर आफ्टरशॉक यानी बाद में आने वाले झटके भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, साल 2014 …

सुबह करीब 9:30 बजे 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया है।दक्षिण-पश्चिम में बसे शहरों में इसका खासा असर देखने का मिला है। लॉस एंजिल्स का डाउनटाउन और मैनहट्टन बीच के करीब 6 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके इसका केंद्र रहे। अचानक आए इस भूकंप से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, ​अभी तक किसी भी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS

US Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया है। यूएसए के दक्षिण-पश्चिम में बसे शहरों में इसका खासा असर देखने का मिला है। लॉस एंजिल्स का डाउनटाउन और मैनहट्टन बीच के करीब 6 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाके इसका केंद्र रहे। अचानक आए इस भूकंप से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, ​अभी तक किसी भी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप के बाद करीब 45 मिनट बात तक रुक-रुक कर आफ्टरशॉक यानी बाद में आने वाले झटके भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, साल 2014 के बाद इस क्षेत्र में आया ये सबसे बड़ा भूकंप है।

फ्लाइट्स लैंडिंग हुई कैंसिल

जानकारी के मुताबिक, ​लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर एक फ्लाइट्स लैंड कर रही थी, उसी दौरान अचानक आए झटकों के चलते लैंडिंग को कैंसिल कर, उसे वापस भेज दिया गया झटकों की तीव्रता इतनी थी कि एयरपोर्ट पर एक टर्मिनल की छत से टाइलें तक नीचे आ गिरीं। वहीं, कई दुकानों में तो रैक में जमा सामान तक नीचे गिर गया।

106 स्टेशनों के कर्मचारी तैनात

बता दें कि कैलिफोर्निया के पासाडेना में स्थित ‘रोज़ बाउल’ स्टेडियम में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स के बीच फुटबॉल का एक अहम मुकाबला होने वाला था. घटना से मौदान में बना प्रेस बॉक्स हिलने लगा. जिसके बाद बुनियादी ढांचे के बचाव और हुए नुकसान की जांच के लिए 106 स्थानीय स्टेशनों से कर्मचारियों को तैनात किया गया.

आफ्टरशॉक से सतर्क रहने की सलाह

लॉस एंजेलिस की मेयर करेन बैस ने बताया कि अभी तक की जांच में किसी भी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने लोगों को आफ्टरशॉक के लिए सतर्क रहने को कहा है। साथ ही भूकंप के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी स्पष्ट किया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, मैनहट्टन बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे और झटकों के लिए तैयार रहें। दरअसल, मुख्य भूकंप के कुछ मिनट, घंटे या कई दिनों बाद भी झटके महसूस किए जा सकते हैं. दक्षिणी कैलिफोर्निया की अनुभवी सिस्मोलॉजिस्ट लुसी जोन्स ने पत्रकारों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में और भी आफ्टरशॉक आने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS