Bank Holiday: 30 से 6 दिसंबर के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने कहां और क्यों दी है बैंकों की छुट्टियां, जानें यहां

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

bank holiday next week
बैंक हॉलिडे

अगर आप अगले हफ्ते अपने किसी भी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक जाने का प्लान बनाना चाहिए. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि आने वाले दिनों में बैंक कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट के बारे में जानना जरूरी है.

ADVERTISEMENTS

आने वाले हफ्ते यानी 30 नवंबर से 6 दिसंबर की बात करें तो इस बीच बैंक 3 दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बैंक कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे.

1 दिसंबर बैंक हॉलिडे

1 दिसंबर को बैंक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्वदेशी आस्था दिवस (Indigenous Faith Day) के चलते बंद रहेंगे. इसके अलावा नागालैंड के कोहिमा में बैंक राज्य स्थापना दिवस (State Inauguration Day) के चलते बंद रहेंगे. इसके अलावा पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

3 दिसंबर बैंक हॉलिडे

3 दिसंबर को बैंक गोवा की राजधानी पणजी में सेंट फ्रांसिस जेवियर के त्योहार (Feast of St. Francis Xavier) के चलते बंद रहेंगे. इसके अलावा पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

6 दिसंबर को बैंक रविवार के चलते पूरे देश में बंद रहेंगे. बता दें कि 5 दिसंबर को दिसंबर महीने का पहला शनिवार होगा. ऐसे में इस दिन बैंक पूरे देश में खुले रहेंगे.

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बता दें कि बैंक की शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे. छुट्टियों के दौरान भी ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह काम करती रहती हैं. ऐसे में ग्राहक अपने बैंक के मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजने, बिल भरने और खाते से जुड़ी कई दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Source

ADVERTISEMENTS