2027 चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया अपने पद से इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

 

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। धर्मपुर विधानसभा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS

2027 चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। हाल ही में प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां भी तय की हैं। 

BJP के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज

वहीं, धर्मपुर सीट पर पहले से ही भाजपा के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मौजूदा विधायक विनोद चमोली के सामने पार्टी के कई नेता टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में दो मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे ने पार्टी के अंदर चल रही सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है

ADVERTISEMENTS