पैलेट गन मामला उछला- राहुल अड़े, साहिल लोचव की तहरीर पर संसद मार्ग थाने में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली skt. com

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे।
इससे पहले राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। राहुल गांधी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।


पुलिस की ओर से तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह थाने में ही रहेंगे।


पुलिस पर बर्बरता का लगाया था आरोप
धरने के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर युवाओं के साथ कथित बर्बरता का आरोप लगाया। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मामले को लेकर थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई और बैरिकेडिंग की गई। कनॉट प्लेस की तरफ से संसद मार्ग थाने की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

ADVERTISEMENTS