पीएम केयर फण्ड की उपयोगिता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
भारी भरकम फण्ड फिर भी खर्च में बेहद कंजूसी
वित्तीय वर्ष में 8452 करोड़ का फण्ड खर्चा सिर्फ 87.85 लाख
दिसपुर/दिल्ली Skt. com
आसाम में दशकों की सबसे भीषण बाढ़ में से एक से जूझ रहे राज्य के बीच PM CARES Fund के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
गोगोई का दावा है कि मार्च 2025 तक फंड का कॉर्पस बढ़कर 8,452 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 में इसमें से सिर्फ 87.85 लाख रुपये खर्च किए गए।
कांग्रेस ने PM CARES Fund की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब असम को बाढ़ के दौरान तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत थी, तब भी फंड से राज्य के लिए सहायता नहीं दी गई। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से असम के लिए 10,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है।
गौरव गोगोई के मुताबिक, PM CARES Fund की ताजा ऑडिट रिपोर्ट में मार्च 2025 तक इसका कॉर्पस 8,452 करोड़ रुपये बताया गया है। पार्टी का दावा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में फंड को करीब 1,280 करोड़ रुपये का दान मिला, जबकि इसी अवधि में केवल 87.85 लाख रुपये खर्च किए गए।
कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि फंड के करीब 93 फीसदी कॉर्पस को फिक्स्ड डिपॉजिट में रखा गया था। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब देश के किसी हिस्से में बड़ी आपदा आती है और लोगों को तत्काल राहत की जरूरत होती है, तो इस फंड का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


