करोड़पति बनने का सपना पड़ा भारी! तांत्रिकों ने युवक को ऐसे फंसाया कि उड़ गए……….. पुलिस की रेड में खुला राज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगी करने वाले तंत्र-मंत्र गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। देवेंद्रनगर थाना पुलिस ने तीन तांत्रिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19 लाख रुपये का नकद और सामान जब्त किया है।

Panna Fraud Case: करोड़पति बनने का सपना पड़ा भारी! तांत्रिकों ने युवक को ऐसे फंसाया कि उड़ गए 7 लाख रुपए, पुलिस की रेड में खुला लग्जरी लाइफ का राज
Panna Fraud Case / Image Source : AI GENERATED

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के बहाने लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले तीन तांत्रिकों को गिरफ्तर किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 50 हजार रुपए नकद, 13 लाख रुपए कीमत की एक लग्जरी कार और मोबाइल फोन सहित करीब 19 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

ADVERTISEMENTS

Panna Fraud Case गड़ा धन निकलने का नाम पर दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित आनंद सिंह घोषी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने देवी मंदिर क्षेत्र में गड़ा धन होने की बात कहकर उसे लालच दिया। ( Panna News ) इसके बाद आरोपियों ने विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से धन निकलने का दावा किया और अलग-अलग चरणों में उससे नकद रकम वसूलते रहे और 30 जनवरी तक आरोपियों ने उसे कुल 6 लाख 81 हजार रुपए ठग लिए।

1 फरवरी को हुई सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी

पीड़ित आनंद सिंह घोषी को जैसे ही ठगी का एहसास हुआ उसने देवेंद्रनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने विशेष टीम गठित कर मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ( Madhya Pradesh  )पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 1 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान सीम खान,गफ्फार खान और राहुल कुशवाहा के रूप में हुई है , जिन्होंने मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया।

19 लाख रुपए का सामान बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से 5 लाख 50 हजार रुपए नकद,करीब 13 लाख रुपए कीमत की एक लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। ( Tantrik Gang Arrested )जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपए आंकी गई है। इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह गड़ा धन या तंत्र-मंत्र के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

ADVERTISEMENTS