7 साल का लिव-इन, कुवैत से गोवा तक का सफर और अंत में नेपाली युवती के साथ मुस्लिम युवक ने जो किया…

ख़बर शेयर करें

सात साल के लिव-इन संबंध के बाद एक नेपाली युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर छोड़ने, मोबाइल और ₹50,000 हड़पने का आरोप लगाया है। युवती का कहना …और पढ़ें

News Article Hero Image
प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

नवाबगंज (बरेली)। सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई दोस्ती लिव-इन रिलेशन तक पहुंची, लेकिन अंत में नेपाली युवती के लिए यह रिश्ता परेशानी और मानसिक तनाव का कारण बन गया। युवती ने कस्बे के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर साथ रखने, फिर उसके दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। युवती रविवार को नवाबगंज कोतवाली पहुंची और शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने थाने में खूब हंगामा काटा।

कस्बे में एक मुस्लिम युवक अपने परिवार के साथ रहता था। सात वर्ष पूर्व उसकी दूसरे समुदाय की एक नेपाली युवती से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने वर्ष 2022 में शादी का झांसा देकर उसे नवाबगंज बुला लिया। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों मुंबई चले गए, जहां वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवती होटल में कैटरिंग का कार्य करती थी।

वहां कई साल रहने के बाद दोनों कुवैत चले गए, जहां एक कंपनी में दो साल तक नौकरी की। इसके बाद गोवा में दोनों ने मिलकर रेस्टोरेंट खोला, युवती का आरोप है कि युवक रेस्टोरेंट की कमाई के रुपए शराब में उड़ा देता था्र, जिससे घाटा होने पर उसे बंद करना पड़ा। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद युवती फिर मुंबई लौट आई और होटल में काम करने लगी। लेकिन युवक कमरे पर ही पड़ा रहता।

इसी बीच दोनों के बीच आपसी विवाद बढ़ गया। युवती का आरोप है कि पांच दिन पूर्व युवक ने उसे मारपीट का घायल कर दिया और उसके दो कीमती मोबाइल फोन और घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर नवाबगंज जाने की बात कह कर फरार हो गया। इससे परेशान युवती रविवार को नवाबगंज कोतवाली पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेज दी और वह सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी धमकी दे रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित के घर गई तो वह नहीं मिला।

वहीं युवक के परिजन मामला निपटाने में लगे रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती मुंबई में युवक के साथ रहती थी। युवक उसके मोबाइल और रुपये लेकर चला गया है। युवक से युवती की बात भी हो चुकी है। फिलहाल युवक मुम्बई में है और युवती भी वापस मुम्बई जा रही है।

दिन भर थाने में चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

थाने पहुंचने के बाद युवती आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटने लगी। उसका आरोप था कि युवक ने उससे कई बार मारपीट की है। उसने पुलिस को अपने शरीर के घाव और आंखों पर चोट के निशान भी दिखाए। उसने पुलिस पर आरोपित पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में खूब हंगामा काटा। दिन भर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।