लोमहर्षक घटना- 3 और 8 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां खिलाकर दंपति ने खुद लगाई फांसी
भोपाल एसकेटी डॉटकॉम
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने इससे उबरने का प्रयास किया लेकिन जब उबर नहीं पाया तो नन्हें से दो बच्चों को सल्फास की गोलियां खिलाई और इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने फांसी लगा दी।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भोपाल से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. यहाँ एक परिवार का सामूहिक खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. पहले पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों को जहर दिया उसके बाद खुद दोनों ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.
परिवार के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह कर्ज बताया जा रहा है. मामला भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके का है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है. एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे के मुताबिक पहले 8 साल और 3 साल के बच्चों को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के मुताबिक मृतक निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन कुछ नुकसान होने के चलते उसने लोन लिया था. इस लोन का भुगतान वह समय पर नहीं कर पाया.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पैलेट गन मामला उछला- राहुल अड़े, साहिल लोचव की तहरीर पर संसद मार्ग थाने में मुकदमा दर्ज