4 IAS अफसरों को मिली प्रमोशन की सौगात! बदले विभागों के साथ करेंगे नई जगह ज्वाइनिंग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
4 ias officers receive the gift of promotion
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा…

जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है…

ADVERTISEMENTS

रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1997 बैच और 2002 बैच के IAS अधिकारियों को प्रमोशन की बड़ी सौगात दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। 

PunjabKesari
देश की सफलता की कहानियों पर काम करें: दिवाली मिलन कार्यक्रम…

डॉ. रोहित यादव को सचिव, वित्त विभाग के पद से पदोन्नत कर प्रमुख सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद से पदोन्नत कर प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है।

वहीं आज ही सरकार ने एक और आदेश जारी किया जिसके तहत 1997 बैच के अधिकारी सुब्रत कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एपेक्स स्केल का लाभ मिलेगा।

PunjabKesari
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी…

आदेश के अनुसार, सुब्रत कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया…

सरकार ने यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की है। आदेश में बताया गया है कि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया था।

ADVERTISEMENTS