डरी और घबराई सरकार को कांग्रेस कल और डराएगी-हरदा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।यहां कांग्रेस भवन में आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत मौन धारण कर उपवास पर बैठे। तो वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में मौन उपवास पर बैठे। हरीश रावत के साथ में कई कांग्रेस कांग्रेस नेता भी उपवास पर बैठे और सरकार के प्रति विरोध जताया।बता देे कि आज 10 नवम्बर हल्द्वानी में कांग्रेस का विजय शंखनाद संकल्प जनसभा कार्यक्रम आयोजित होना था लेकिन इसे अनुमति नहीं दी गई।पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था के नाम पर कांग्रेस को परमिशन नहीं दी. वो इसलिए क्योंकि आज ही हल्द्वानी में सीएम धामी का कार्यक्रम भी है। कुचछ ही देर में सीएम हल्द्वानी पहुंचेंगे और जन सभा को संबोधित करेंगे. विरोध इस बात का नहीं है कि सीएम का कार्यक्रम है बल्कि इस बात का है कि सीएम के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के समारोह स्थल को पार्किंग में बदल दिया गया। इससे कांग्रेस में खासा रोष है।कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल को पार्किंग स्थल के विरोध में कांग्रेसी आज जगह-जगह विरोध करने के लिए उपवास पर बैठे।हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के सभा स्थल को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए पार्किंग बनाए जाने को लेकर रोष है और इसी के चलते आज कांग्रेसियों ने मौन उपवास पर बैठ कर सरकार का विरोध किया।वहीं आपको बता दें कि कांग्रेस की शंखनाद संकल्प जनसभा अब 11 नवंबर को होगी। इस हरकत पर हरीश रावत ने सरकार पर वार किया और कहा कि डरी और घबराई सरकार को कांग्रेस कल और डराएगी ।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS