24 घंटे में 54 स्थानों पर वनों में लगी आग, कुमाऊं में सबसे ज्यादा धधक रहे जंगल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 40 से भी ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं कुमाऊं से सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आग लगी है। इसमें से गढ़वाल में सात वनाग्नि की घटनाएं तो वहीं कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं हैं। वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

एक नवंबर से अब तक 544 घटनाएं आईं सामने
बता दें कि प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग की कुल 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसमें से 211 आग की घटनाएं गढ़वाल में तो 287 घटनाएं कुमाऊं से सामने आई हैं। वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 तो आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटना सामने आईं हैं।

देवाल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग
कर्णप्रयाग के पास देवाल के पास के जंगल में लगी आग स्कूल तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को इंटर कॉलेज के पीछे के जंगल में आग लगी थी। जो देखते ही देखते स्कूल तक पहुंच गई। आग में टीन सेट से बने तीन कमरे जलकर नष्ट हो गए हैं। इसके साथ ही कमरों में रखा फर्नीचर भी नष्ट हो गया है।

ADVERTISEMENTS