कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना का बड़ा बयान, कानून व्यवस्था फेल होना राज्य सरकार की विफलता

ख़बर शेयर करें



कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देहरादून पुलिस बेहद लापरवाह है। लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था फेल होना राज्य सरकार की विफलता है।

Ad
Ad


कानून व्यवस्था फेल होना राज्य सरकार की विफलता
दिन दहाड़े डकैती के बाद आगजनी की बड़ी दुखद घटना
देहरादून में हुई आगजनी और डकौती की घटना पर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दिन दहाड़े डकैती के बाद आगजनी की घटना बड़ी दुखद है। कोतवाली से कुछ दूरी पर दो दुकानों पर आग लगाने को लेकर पुलिस महकमे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देहरादून पुलिस ने लापरवाही की है।

अपराधियों के हौसले हैं बुलंद
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शहर के मेन बाजार में ऐसी घटना हो रही है तो अन्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था कैसी होगी। कोतवाली से कुछ दूरी पर आगजनी की अपराधिक घटना होना पुलिस फेलियर है। उन्होंने कोतवाल को निलंबित करने की मांग की है। ॉ

कानून व्यवस्था फेल होना राज्य सरकार की विफलता
रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड को लेकर भी धस्माना ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड के बाद ये दूसरी बड़ी घटना हुई है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान ही घटना होना पुलिस की बड़ी चूक। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था फेल होना राज्य सरकार की विफलता है