गौ सेवा कर सुमित ने किया माँ को याद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की पुण्यतिथि पर विधायक सुमित हृदयेश ने गौशाला पहुँचकर की गौसेवा।

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. com

आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूज्यनीय माताजी, उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. डॉ. श्रीमती इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर राजपुरा स्थित गौशाला पहुँचकर गौसेवा की।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माताजी का सम्पूर्ण जीवन करुणा, सेवा, सौहार्द और जनकल्याण को समर्पित था। वह केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय, और हर जीव मात्र के प्रति अपार संवेदना और ममता रखने वाली जननेत्री थीं।

आज उनकी पुण्यतिथि पर गौशाला में जाकर गौसेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए आत्मिक शांति और गौरव का विषय है। माताजी के आदर्श, संस्कार और सेवा-पथ ही हम सबकी प्रेरणा हैं।

इस अवसर पर गौशाला के कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मिलकर गौसेवा में भाग लिया और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS