हल्द्वानी- यहां व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर दी जान, शव बरामद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने कल सुबह काठगोदाम स्थित गौला बैराज से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। व्यापारी का शव गुरुवार सुबह बैराज के गेट नंबर एक के पास मिला।मृतक की पहचान मदन अग्रवाल के रूप में हुई है, जिनका निवास महावीरगंज में और उनकी धार्मिक पुस्तकों की दुकान है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे वह गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से बैराज से छलांग लगा दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।बुधवार को काफी प्रयासों के बावजूद शव नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसमें व्यापारी का शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और जानने वालों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहें स्पष्ट हो सकें।मदन अग्रवाल की मौत से व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है। स्थानीय व्यापारियों और परिचितों ने घटना को बेहद दुखद बताया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS