उत्तराखंड के स्कूलों में लगेंगे Sanskrit sign board, होंगे ये बड़े बदलाव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

sanskrit sign board uttarakhand school

उत्तराखंड सरकार में संस्कृत शिक्षा, जनगणना और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने शनिवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेंद्र दास से महाराज से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और सरकारी योजनाओं के जनसंचार को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

ADVERTISEMENTS

सचिव ने महंत देवेंद्र दास को भेंट की मेरी योजना पुस्तक

दीपक गैरोला ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक महंत देवेंद्र दास को भेंट की. बता दें ये पुस्तक उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा प्रकाशित की गई हैं. सचिव ने आग्रह किया कि दरबार साहिब और गुरु राम राय एजुकेशनल ट्रस्ट इन पुस्तकों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें.

sanskrit sign board uttarakhand school

उत्तराखंड के सभी SGRR स्कूल में लगाए जाएंगे Sanskrit sign board

मुलाकात में तय किया गया कि गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के सभी स्कूलों (SGRR School) में अब साइन बोर्ड संस्कृत (Sanskritsign board) में लगाए जाएंगे. साथ ही महंत इंद्रेश अस्पताल के भीतर विभागों और डॉक्टरों के नाम भी संस्कृत में दिखाई देंगे, जिसके लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी अनुवाद में मदद करेगी. साथ ही इंद्रेश अस्पताल में अब मंत्र चिकित्सा केंद्र भी शुरू किया जाएगा, जहां गंभीर मरीजों पर वैदिक मंत्रों जैसे महामृत्युंजय, गायत्री मंत्र और देवी कवच के माध्यम से उपचार और शोध किया जाएगा.

महंत ने दिया सरकारी योजनाओं के प्रचार का आश्वासन

बता दें इस इस रिसर्च में संस्कृत कॉलेजों के शिक्षक और छात्र भी शामिल हो सकेंगे. सचिव दीपक गैरोला ने कहा कि गुरु राम राय दरबार साहिब हमेशा से शिक्षा और संस्कृति का केंद्र रहा है. महंत देवेंद्र दास संस्कृत भाषा को संरक्षित और आगे बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रहे हैं. महंत देवेंद्र दास ने आश्वासन दिया कि गुरु राम राय एजुकेशनल ट्रस्ट के सभी संस्थान ‘मेरी योजना’ पुस्तकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रचार में सहयोग करेंगे.

ADVERTISEMENTS