बिग न्यूज़- कोरोना की दून मे दस्तक, इस स्टेट से आये 2 में संक्रमण की पुष्टि

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दून skt. com

ADVERTISEMENTS

देश कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड में स्थानीय स्तर पर अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सुनीता टम्टा के अनुसार गुजरात से ऋषिकेश आई 57 वर्षीय एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। महिला को डायबिटीज सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। इसके अलावा एम्स की एक महिला चिकित्सक हाल ही में बेंगलुरु से लौटी है। उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला चिकित्सक होम आइसोलेशन में हैं।
डॉक्टर टम्टा ने बताया कि राज्य में अभी स्थानीय स्तर पर कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियातन सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आक्सीजन, दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

ADVERTISEMENTS