संध्या के जज्बे को सलाम,सत्तालोलुपो को दिखाया आईना, इतने आपदा पीड़ितों को दी भूमि दान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता एसकेटी डॉटकॉम

-->

पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष संध्या डालाकोटी ने जबरदस्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भीषण बाढ़ की चपेट में अपना घर खो चुके 5 परिवारों को जमीन देने का ऐलान कर सत्ता लोलुप नेताओं को आईना दिखा दिया। बिंदुखट्टा के इंदिरा नगर द्वितीय में बाढ़ से 5 परिवारों के खेती योग्य भूमि समेत घर भी ध्यान रखें जिससे उनके रहन-सहन का अकाल हो गया था ।

ऐसे में उनके लिए देवदूत बनकर आई कांग्रेस नेत्री संध्या डालाकोटी ने सभी सहानुभूति के आंसू बहाने वाले नेताओं को आईना दिखाते हुए अपने घर के हिस्से की जमीन में से प्रति परिवार 500 स्क्वायर फीट जमीन दान करने का ऐलान कर दिया। अपने पति एवम कांग्रेस के प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी के साथ पीड़ितों के घर पहुंची संध्या ने यह ऐलान कर सबको सकते में डाल दिया। 19 अक्टूबर को आई भयंकर बारिश से गोला ने अपना कहर ढाते हुए इंदिरा नगर द्वितीय के के 5 परिवारों देवकी देवी गोपाल दत्त टीकाराम गणेश जोशी तथा भुवन चंद्र आर्य के मकान भी वह गए ।

जिससे इनके रहने और खाने की समस्याएं भी सामने आ गई कई दलों के नेता जिनम थे वहां अगर सबको सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी के नेता भी शामिल मैं वहां आकर सब कुछ ठीक करने का आश्वासन दिया लेकिन उनके जाते ही लापरवाह अधिकारियों की कार्यशैली से पीड़ित अपने ही हालात पर रह गए।

इस बीच सूचना पर पहुंची संध्या डालाकोटी में घोषणा की कि वह अपने हिस्से की जमीन से प्रति परिवार 500 स्क्वायर फीटभूमि देने की घोषणा की है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है बेघर हुए लोगों ने संध्या डालाकोटी के एस दानवीर चरित्र की प्रशंसा की है।