कांग्रेस -भाजपा के शुद्धिकरण की लड़ाई अब पहुंची कोर्ट , सुनवाई 7 सितंबर
नैनीताल skt. com
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरणके चलते कांग्रेस -भाजपा की लड़ाई पर फिलहाल रोक लग गई है। यह विवाद अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट में याचिका स्वीकार हो गई है। आगामी 7 सितंबर को अब सुनवाई होनी है। जब तक इस पर कोई निर्णय नहीं आता है तब तक इस मामले में कोई प्रदर्शन अथवा ज्ञापन भी नहीं दे सकता है
देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की है। याचिका पर सात सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है।
याचिका में कहा गया है कि जनसभा के बाद सार्वजनिक स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किए जाने से समाज में वैमनस्यता बढ़ने की आशंका है।
याचिकाकर्ता ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर सामने आए घटनाक्रम के बाद विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग स्पष्टीकरण और धार्मिक बयान भी सामने आए थे। विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी।
जनहित याचिका में घटनाक्रम से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इनमें कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य संबंधित साक्ष्य शामिल हैं।
याचिकाकर्ता ने प्रदेश सरकार को मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की भी मांग की है। याचिका में यह भी बताया गया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी गई हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अब हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। अदालत के समक्ष यह मामला आने के बाद घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों के संरक्षण और संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


