भाजपा ने की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी,देखे list
भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा शाम को कर दी गई। इस लिस्ट में कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने काशी, अवध, ब्रज, कानपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा की है।
। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार शाम को कर दी गई। इस लिस्ट में कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने काशी, अवध, ब्रज, कानपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा की है।
पांच साल बाद बनाई गई ब्रज क्षेत्र की नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 13 सदस्य बनाए गए हैं। बरेली के आठ कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है।
काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति
भाजपा के काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति की गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित नई कार्यसमिति में नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और चार महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा दस मंत्री और 12 सदस्य बनाए गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


