स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा: केबिन में छिपीं युवतियां, मची अफरा-तफरी; संचालकों को सख्त हिदायत
चेंकिंग में पुलिस ने संचालकों समझाइश दी कि अगर कुछ भी अनैतिक गतिविधि संचालित की तो सख्त कार्रवाई होगी।…और पढ़ें
HighLights
- भारी पुलिस बल के साथ स्पा सेंटरों में औचक दबिश
- संचालकों को दी गई एफआईआर और जेल की चेतावनी
- किचन और स्टोर रूम में छिपीं युवतियां
स्पा सेंटर और पार्लर में रविवार शाम को पुलिस पहुंची। दो घंटे तक अलग-अलग स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में पुलिस पहुंची। यहां संचालकों समझाइश दी कि अगर कुछ भी अनैतिक गतिविधि संचालित की तो सख्त कार्रवाई होगी। एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। खबर ग्वालियर शहर से है
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इन पर रोक लगाने के लिए डीएसपी महिला सेल शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम, थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर और महिला पुलिसकर्मियों के साथ द बीच स्पा सेंटर और द हीलिंग स्पा सेंटर पर चेकिंग की गई। यहां काम करने वाली युवतियों से बात की, रजिस्टर भी चेक किए।
किचन में मिलीं युवतियां, थाने लाकर पूछताछ
जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं।
महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


