ALERT: कट जाएगा आपका भी LPG कनेक्शन? जान लें Indane, HP, भारत गैस का नया 30 दिन वाला नियम
New LPG Rule: क्या आपका एलपीजी कनेक्शन बंद हो सकता है? PNG लगने के बाद क्या Indane, HP Gas या Bharat Gas कनेक्शन सरेंडर करना जरूरी है? नया 30 दिन वाला नियम किन लोगों पर लागू होगा? क्या बाद में दोबारा कनेक्शन मिल सकता है?
Gas Cylinder Booking New Rules: अगर आपके घर में PNG यानी पाइप से आने वाली गैस लग चुकी है या जल्द लगने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने LPG और PNG को लेकर नया नियम लागू किया है, जिसके बाद कई लोगों को अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। ऐसे में Indane, HP Gas और भारत गैस (Bharat Gas) के करोड़ों ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा? आइए समझते हैं पूरा मामला…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
क्या है नया 30 दिन वाला LPG-PNG नियम?
सरकार के नए नियम के मुताबिक, अगर किसी घर में PNG कनेक्शन लग जाता है तो उस परिवार को 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। यानी अगर आपने आज PNG कनेक्शन लिया है, तो अगले 30 दिनों के अंदर आपको इंडेन, एचपी गैस या भारत गैस का LPG कनेक्शन बंद कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरकार का मकसद उन इलाकों में LPG की उपलब्धता बढ़ाना है, जहां अभी PNG सुविधा नहीं पहुंची है।
किन लोगों पर लागू होगा यह नियम?
यह नियम सिर्फ उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिन्होंने PNG कनेक्शन ले लिया है। अगर आपके घर में अभी भी सिर्फ LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है और PNG नहीं लगा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपका कनेक्शन सामान्य रूप से चलता रहेगा।
क्या LPG कनेक्शन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा?
नहीं, सरकार ने यहां एक राहत भी दी है। अगर भविष्य में आप ऐसे इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां PNG की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप ट्रांसफर वाउचर की मदद से फिर से LPG कनेक्शन लेने की प्रक्रिया आसान बना सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा हर स्थिति में लागू नहीं होगी। नियमों के अनुसार यह राहत खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो PNG वाले क्षेत्र से ऐसे इलाके में जाते हैं जहां PNG उपलब्ध नहीं है।
सिलेंडर बुकिंग के नियम भी बदल चुके हैं
सरकार पहले ही LPG रिफिल बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ा चुकी है। शहरी क्षेत्रों में अब 25 दिन का अंतर रखना होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतर पर गैस बुक कर सकेंगे। पहले यह लिमिट 21 दिनों की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


