पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई CO के कार्यक्षेत्र बदले,इन्हें मिली साइबर की जिम्मेदारी
UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग (Bareilly Police Reshuffle) में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में मीरगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, साइबर और हाईवे समेत कई क्षेत्रों के प्रभार बदले गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, सीओ मीरगंज अजय कुमार को सीओ नगर-द्वितीय/साइबर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सीओ नगर-प्रथम आशुतोष शिवम को सीओ बहेड़ी बनाया गया है। सीओ नवाबगंज सुनीला दहिया को मीरगंज का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नवागत सीओ यादवेंद्र यादव को सीओ हाईवे/अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इस पद पर तैनात देवेश सिंह को सीओ फरीदपुर बनाया गया है। वहीं, नवागत सीओ मधुप कुमार सिंह को निर्वाचन/आर्थिक शाखा का प्रभार दिया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


