Police Constable Suicide News: पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Police Constable Suicide News: इंदौर के MIG थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में ही फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इंदौर: Police Constable Suicide News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के पुलिस क़्वार्टर में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में ही फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद एमआईजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल ने कई बड़े अपराधों का खुलासा किया था। फिलहाल पुलिस ने हेड कांस्टेबल का मोबाइल जप्त कर उसकी भी जाँच शुरू की है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/fUCcnwOMTSY?si=V-30123pIAb6PvfO

पुलिस ने शुरू की जांच

Police Constable Suicide News:  बता दें कि, इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के सरकारी क़्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनोद परदेशीपुरा थाने में पदस्थ था। बताया जा रहा है विनोद पिछले काफी दिनों से तनाव में था। कुछ समय पहले उनका परदेशीपुरा में ट्रांसफर हुआ था और तब से वे वहीं रह रहे थे। बताया जाता है कि ,कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिसकर्मी विनोद यादव खजराना में सीआई सेल में भी रहे। पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होने कई बड़े अपराधो का पर्दाफाश किया था। वहीं कई बड़ी गैंग भी पकड़ी। पुलिस ने विनोद के मोबाइल को जप्त कर उसकी जांच शुरू की है

ADVERTISEMENTS