फ़र्ज़ी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर पति को फॉलो रिक्वेस्ट भेजना महिला को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Instagram, fake Instagram account
फर्जी अकाउंट से पति को फॉलो रिक्वेस्ट भेजना पड़ा भारी (Indian Express)

दिल्ली से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महिला को पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसको लेकर बताया कि महिला के संदेह ने उसे मुसीबत में डाल दिया। बताया गया है कि 26 वर्षीय महिला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला को इस बात का संदेह था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ कोई संबंध है। जिसके बाद महिला ने प्रोफाइल बनाई और अपने पति को फॉलो रिक्वेस्ट भेज दिया।

ADVERTISEMENTS

दरअसल ये घटना तब जानकारी में आई जब 30 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की किसी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना लिया है और उसकी कुछ फोटो भी अकाउंट से पोस्ट की गई हैं। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने अकाउंट से जुड़े सिम कार्ड को ट्रैक किया। जिसके बाद अलग ही कहानी लोगों के सामने आई।

पुरानी तस्वीर को लेकर शुरू हुआ संदेह

पुलिस ने बताया कि साल 2023 में आरोपी महिला की शादी एक शख्स से हुई। महिला का पति दिल्ली के नांगलोई में रहकर काम करता है और वहां अपने एक रिश्तेदार के साथ रहता है। महिला ने बताया कि जब उसके पति और शिकायत करने वाली महिला की एक पुरानी फोटो साथ में देखी तो उसको संदेह हुआ। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि जिस तस्वीर को लेकर महिला को संदेह हुआ था वो तस्वीर उसके शादी से पहले की थी। इसके अलावा महिला का पति और शिकायतकर्ता इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह तस्वीर उनकी शादी से पहले ली गई थी। इसके बाद आरोपी ने देखा कि उसका पति और शिकायतकर्ता एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।” पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके पति के इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन किया और शिकायतकर्ता को अश्लील मैसेज भेजे। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उसका प्रोफाइल ब्लॉक कर दिया। इतने से भी जब संतोष नहीं हुआ था आरोपी महिला ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का फर्जी प्रोफाइल बना लिया।

आरोपी महिला ने पति को फॉलो रिक्वेस्ट भेजी और यह देखने के लिए इंतजार किया कि क्या वह एक्सेप्ट करेगा। अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान, उसके पति ने कहा कि उसे फर्जी अकाउंट के बारे में पता नहीं था और उसने यह भी नहीं देखा कि शिकायतकर्ता ने उसे ब्लॉक कर दिया है।”

ADVERTISEMENTS