एनएसयूआई ने सरकार को दिखाए तेवर, संम्भल जाओ सरकार

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

पढ़ लिखकर बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं ने आज एनएसयूआई के बैनर तले सरकार के खिलाफ चेतावनी रैली निकाली युवाओं का बहुत बड़ा रहना स्वराज आश्रम से होते हुए पटेल चौक कोतवाली एसडीम कोर्ट होते हुए वापस स्वराज आश्रम में पहुंचा। रैली के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की युवाओं का कहना था की बढ़ती महंगाई से उन्हें आगे की पढ़ाई एवं स्वरोजगार के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार रोजगार देने की बात तो करती है लेकिन रोजगार गायब मिलता है।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने इस रैली के माध्यम से सरकार को अपने इरादों से अवगत करा दिया पुलिस टॉप युवाओं के पुलिस रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलू टिया एवं पीसीसी ललित जोशी ने भी भागीदारी की। दीपक बलूटिया ने कहा कि युवाओं का यह प्रदर्शन जायज है। यह सभी देश केभविष्य हैं। सरकार की कार्य प्रणाली ने इन्हें मजबूर किया है कि यह सभी सडको पर उतरे।

शनिवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह स्वराज आश्रम में हुई सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि देश में दिन प्रति दिन महँगाई बड़ती जा रही है। रसोई गैस के दाम आसमान छूने से जहां लोगों के घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो रहे हैं वहीं पेट्रोल तथा डीजल की महंगाई की मार हर नागरिक झेलने को मजबूर है। भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि बड़ती महंगाई के कारण आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की आम जनता और युवा अब भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान संगठन के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता का स्वागत भी किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ललित जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, हर्षित खन्ना, शैलेंद्र सिंह दानू, नाजिम अंसारी,  रक्षित बिष्ट,  मो हुसैन, अविनाश रंधावा, मांटी नरूला,  रक्षित बिष्ट, पंकज सनवाल आदि मौजूद रहे।