Haldwani Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, युवक का पैर का पंजा हुआ शरीर से अलग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

accident news

हल्द्वानी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गौला बाईपास रोड पर सुबह इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के चश्मदीदों की माने तो हादसा इतना भयावह था कि वो मंजर याद कर उनकी रुंह तक कांप उठती है।

ADVERTISEMENTS

Haldwani में स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार की मौत

हादसा सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए मुड़ रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ़्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने कब्जे में लिया मृतक का शव

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में मृतक के पैर का पंजा तक शरीर से अलग हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत निवासी शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है

ADVERTISEMENTS