नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष मतदान से पहले बवाल! कांग्रेस ने लगाया मारपीट कर सदस्यों के अपहरण का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में बवाल से माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई।

ADVERTISEMENTS

आरोप है कि घटना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्रदयेश के साथ धक्का-मुक्की और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ मारपीट भी की गई है। कांग्रेस का दावा है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और पुलिस वहां खड़ी रहकर मूकदर्शक बनी रही।

यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ, साथ ही कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS