नैनीताल- जिला पंचायत अध्यक्ष मतदान से पहले बवाल! कांग्रेस ने लगाया मारपीट कर सदस्यों के अपहरण का आरोप,देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6–7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई।कांग्रेस का कहना है कि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की बतमीजी हुई, जबकि पूर्व विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/iFNXWAFyL3I?si=46gln2WiHffIMite

पूरा घटनाक्रम यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने दावा किया कि झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े फाड़ दिए गए।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। वहीं, भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस-प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS