हल्द्वानी-बस टर्मिनल निर्माण में सुस्ती पर एमडी रीना जोशी ने जताई नाराजगी, निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) रीना जोशी सोमवार को काठगोदाम स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप के निरीक्षण पर पहुँचीं। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एचडी जोशी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वीकृत ₹67 करोड़ के बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। बस टर्मिनल परिसर में वर्कशॉप, रीजनल ऑफिस और बस संचालन की महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रस्तावित हैं, परंतु कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं पाई गई।

इसके अतिरिक्त, बस चालकों की भारी कमी की समस्या पर उन्होंने कहा कि परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रोडवेज के कर्मचारी नेता कमल पपने में कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर एक पत्र भी एमडी को दिया ।

एमडी रीना जोशी ने कहा कि निगम का प्रयास है कि यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और नए टर्मिनल के संचालन से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS