kedarnath helicopter crash : आर्यन हेली कंपनी के दो प्रबंधकों पर केस दर्ज, समय से पहले भरी थी उड़ान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Kedarnath Helicopter Crash UTTARAKHAND NEWS aryan aviation

kedarnath helicopter crash : केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर हादसों को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. बीते रविवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में ताजा कार्रवाई में आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ADVERTISEMENTS

समय से पहले भरी थी हेलीकॉप्टर ने उड़ान

बता दें यह मुकदमा सोनप्रयाग पुलिस थाने में दर्ज हुआ है. जिसमें आरोप है कि कंपनी ने निर्धारित स्लॉट से पहले ही उड़ान भर कर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) के नियमों की अवहेलना की थी. सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंप दी है.

DGCA को दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

सरकार ने DGCA को केदारनाथ घाटी में चल रही सभी हेलीकॉप्टर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है. साथ ही कंपनी ने रविवार सुबह हेली क्रैश में जान गंवाने वाले हर यात्री के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENTS