मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी से किया चुनाव का विजय शंखनाद, भाजपा और RSS पर बोला हमला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

Uttarakhand congress malikaarjun kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को हल्द्वानी पहुंचकर चुनाव का विजय शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में जनसभा को संबोधित कर भाजपा और आरएसएस (RSS) पर हमला बोला।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी से किया चुनाव का विजय शंखनाद

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज हल्द्वानी के रामलीला ग्राऊंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। खड़गे ने अपने संबोधन में कहा उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यह वीरों की भूमि भी है और इस पावन भूमि को मैं नमन करता हूं। खड़गे ने कहा कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। इसी धरती से निकले वीर सपूत को पहला परमवीर चक्र मिला। इसलिए आप सभी गर्व से कह सकते हैं कि हम देश की रक्षा करने वाले लोग हैं। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज पवित्र दिन है, क्योंकि महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’, ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया, जिसके चलते देश की जनता एकजुट हुई और ब्रिटिश हुकूमत में डर बैठ गया। उन्होंने कहा आखिर में जनता ने अंग्रेजों को देश से भगा दिया और कितनी ख़ुशी की बात है कि आज के ही दिन यहां इतनी बड़ी जनसभा हो रही है।

अंग्रेजों के चरणों मे बैठे रहते थे RSS और BJP नेता

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और RSS पर हमला बोलते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा के नेता अंग्रेजों के चरणों मे बैठे रहते थे। देश की आजादी में इनका कोई योगदान नहीं है। देश की आजादी के लिए केवल कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी थी। खड़गे ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है।

भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर रहे PM: खड़गे

खड़गे ने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है। पीएम मोदी मोदी और अमित शाह ने भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां देंगे। बद्रीनाथ केदारनाथ और राम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की बात करने वाली भाजपा ही अब चंदा चोरी में लगी हैं।

भ्रष्टाचार में लिप्त है धामी सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS